गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सीमा सुरक्षा का व्यापक दौरा, स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट पर होगी चर्चा

मुख्य बातें
- •गृह मंत्री अमित शाह 25-26 मई को राजस्थान के बीकानेर में बीएसएफ सीमा चौकी सांचू का दौरा करेंगे और सुरक्षा बलों से संवाद करेंगे।
- •मई को गुजरात के भुज और हरामीनाले का दौरा, 5 जून को त्रिपुरा और 15 जून के आसपास पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण।
- •‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ में ड्रोन, रडार, आधुनिक कैमरे और तकनीकों का उपयोग कर अभेद्य सीमा ग्रिड बनाने की योजना।
- •बैठकों में पाकिस्तान सीमा पर हाइब्रिड युद्ध और ड्रोन हमलों से निपटने पर विशेष ध्यान, पांच सीमावर्ती जिलों के अधिकारी शामिल।
केंद्र सरकार ने देश की सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े ‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ और ‘नई सीमा सुरक्षा रणनीति’ पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह 25 मई की रात को राजस्थान के बीकानेर पहुंचेंगे और अगले दिन यानी 26 मई को सुबह 10 बजे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा चौकी सांचू का दौरा करेंगे। वहां वे सुरक्षा बलों से सीधा संवाद करेंगे और उनके कल्याणकारी योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।






