मध्य प्रदेश के देवास में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 40 से अधिक युवकों से लाखों रुपए ठगे गए

मुख्य बातें
- •मध्य प्रदेश के देवास में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां 40 से अधिक युवकों से लाखों रुपए ठगे गए हैं।
- •अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी कराने का झांसा देकर युवकों से 15 हजार से 25 हजार रुपए तक लिए गए।
- •विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र निवासी मुकेशदास बैरागी और उसके भाई दिनेशदास बैरागी ने शाजापुर, विदिशा, सीहोर और भोपाल सहित कई जिलों के युवकों को अनाथ लड़कियों से शादी कराने का झांसा दिया।
- •पुलिस ने मुकेशदास बैरागी और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और जांच की जा रही है।
- •इस मामले में और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।
मध्य प्रदेश के देवास में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां 40 से अधिक युवकों से लाखों रुपए ठगे गए हैं। अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी कराने का झांसा देकर युवकों से 15 हजार से 25 हजार रुपए तक लिए गए। यह मामला रविवार रात तब उजागर हुआ, जब दिनभर इंतजार करने के बाद भी एक भी दुल्हन नहीं पहुंची और माताजी टेकरी के नीचे राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड पर हंगामा खड़ा हो गया। विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र निवासी मुकेशदास बैरागी और उसके भाई दिनेशदास बैरागी ने शाजापुर, विदिशा, सीहोर और भोपाल सहित कई जिलों के युवकों को अनाथ लड़कियों से शादी कराने का झांसा दिया। इसके एवज में युवकों से 15 हजार से 25 हजार रुपए तक लिए गए। युवकों को बताया गया था कि 25 मई को देवास की प्रसिद्ध माताजी टेकरी पर सामूहिक विवाह कराया जाएगा।






