बदायूं में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, एक किशोरी लापता

मुख्य बातें
- •बदायूं में गंगा स्नान के दौरान हुआ बड़ा हादसा
- •एक युवक की मौत, एक किशोरी लापता
- •पुलिस और गोताखोर हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटे
- •लापता किशोरी की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोर अभियान चला रहे हैं
- •हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है
बदायूं जिले के कछला गंगाघाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हाथरस जिले से आए एक ही परिवार और रिश्तेदारों के 6 सदस्य अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। इस हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय किशोरी लापता है। चार अन्य लोगों को गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हादसे की जानकारी के अनुसार, हाथरस जिले के थाना हसायन क्षेत्र के गांव कनऊ निवासी ओमवीर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कछला गंगाघाट पर स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान ओमवीर का 16 वर्षीय बेटा नीलेश और रिश्तेदार 17 वर्षीय शिखा, निवासी गांव पिहोटी थाना हसायन, अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 4 लोगों को गोताखोरों ने निकाला सुरक्षित दोनों को बचाने के प्रयास में ओमवीर, उनका बड़ा बेटा सर्वेश और रिश्तेदार श्यामवीर भी पानी में फंस गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
