गुरुग्राम: पत्नी की निर्मम हत्या कर लिव-इन पार्टनर के साथ फरार हुआ पति, चार दिन बाद बाथरूम में मिला सड़ चुका शव

मुख्य बातें
- •गुरुग्राम के मानेसर में एक महिला मधु (22) की उसके पति अंकित भगत ने निर्मम हत्या कर दी।
- •हत्या के बाद पति और उसकी लिव-इन पार्टनर ने मिलकर शव को उनके किराये के कमरे के बाथरूम में छुपा दिया और फरार हो गए।
- •मधु 21 मई को लापता हुई थी, जबकि परिवार वालों को 21 मई को ही झूठी कहानी सुनाई गई थी।
- •पुलिस ने शव बरामद किया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
गुरुग्राम के मानेसर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फिर लाश को अपनी लिव-इन पार्टनर के किराये के कमरे के बाथरूम में छुपाकर दोनों फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने रविवार को जब कमरे से तेज बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, तब जाकर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका का नाम मधु (22 वर्ष) है, जो मूल रूप से रेवाड़ी के हंसाका गांव की रहने वाली थी। करीब एक साल पहले उसकी शादी मानेसर निवासी अंकित भगत से हुई थी। मधु 21 मई को अचानक लापता हो गई थी। मृतका के पिता अशोक ने बताया कि 21 मई को दामाद अंकित और उसके परिजनों ने उनके घर आकर एक झूठी कहानी गढ़ी कि मधु घर के सारे सोने-चांदी के गहने लेकर किसी के साथ भाग गई है। शक होने पर मायके वालों ने तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। जैसे ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, आरोपी पति अंकित 22 मई से अचानक गायब हो गया।
