दिल्ली-एनसीआर में नौतपा से पहले मौसम ने बदली करवट, जानिए अगले 5 दिनों का तापमान और बारिश का पूर्वानुमान

मुख्य बातें
- •आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
- •से 27 मई तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।
- •मई से मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट और हल्की बारिश की संभावना।
- •लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में नौतपा की शुरुआत से ठीक पहले मौसम में बदलाव आया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। यह बदलाव नौतपा के दौरान होने वाली भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत प्रदान कर सकता है।
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 मई से 27 मई तक दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर बना रहेगा। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। 25 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ लू का असर भी बना रहेगा।






