बीएमडब्ल्यू ने आइल ऑफ मैन टूरिस्ट ट्रॉफी के 115वें आयोजन के लिए एक विशेष एडिशन को पेश किया

मुख्य बातें
- •बीएमडब्ल्यू ने आइल ऑफ मैन टूरिस्ट ट्रॉफी के 115वें आयोजन के लिए एक विशेष एडिशन को पेश किया है।
- •यह एडिशन 115 एक्सक्लूसिव यूनिट्स में उपलब्ध होगा।
- •इसमें विशेष डिजाइन, ट्रैक-रेडी परफॉर्मेंस और कई अन्य आकर्षक फीचर्स होंगे।
- •इसमें वही 999 सीसी का इनलाइन चार-सिलेंडर इंजन लगा है जो 212 हॉर्सपावर जनरेट करता है।
- •इसमें रेस से इंस्पायर इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोडायनामिक से लैस हैं।
बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक के नए स्पेशल एडिशन, बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर आइल ऑफ मैन टीटी एडिशन को पेश किया है। यह एडिशन 2026 में होने वाली आइल ऑफ मैन टूरिस्ट ट्रॉफी रेस के 115वें आयोजन में पेश किया गया है। बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर एम कॉम्पिटिशन पर बेस्ड, यह एक्सक्लूसिव वर्जन विश्व स्तर पर केवल 115 यूनिट्स तक सीमित होगा।
इस मोटरसाइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसका खास ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन यूनी मैट पेंट है। मोटरसाइकिल में आइल ऑफ मैन माउंटेन कोर्स के कुछ हिस्सों पर बेस्ड TT से प्रेरित ग्राफिक्स भी हैं। बीएमडब्ल्यू का कहना है कि बाईं ओर के फेयरिंग पर ट्रैक के कुछ चुनिंदा बाएं मोड़ों के ग्राफिक्स हैं, जबकि दाईं ओर दाएं मोड़ों के ग्राफिक्स हैं। इस बाइक में सैटिन क्रोम फिनिश वाला एल्युमिनियम फ्यूल टैंक, टीटी लोगो वाला मैट कार्बन फाइबर एयरबॉक्स कवर, ब्लैक स्विंगआर्म और रियर फ्रेम पर टीटी बैजिंग दी गई है। प्रीमियम लुक को और बढ़ाने के लिए इसमें ब्लैक अल्कांतारा सीट और टॉप योक पर अलग-अलग नंबर दिए गए हैं। बीएमडब्ल्यू हर मोटरसाइकिल के साथ ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट भी देगी।
