उर्फी जावेद ने मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस को रीक्रिएट किया!

मुख्य बातें
- •उर्फी जावेद ने मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस को रीक्रिएट किया है.
- •इस लुक को बनाने के लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर काम किया है.
- •बबल इफेक्ट तैयार करने से लेकर पूरे स्ट्रक्चर को संभालने तक हर चीज में काफी मेहनत लगी.
- •उर्फी ने वीडियो में कहा कि जो असल ड्रेस थी वो तो करोड़ों में बनी है, लेकिन हमें इसे सस्ते में बनाना है.
- •उर्फी के इस फैशन एक्सपेरिमेंट को सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया है.
उर्फी जावेद एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने फैशन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने अपने अतरंगी आउटफिट्स और यूनिक डिजाइन वाले फैशन स्टेटमेंट्स के लिए सुर्खियों में बनी हुई है. अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा लुक तैयार किया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उन्होंने मेट गाला 2026 में एलीन गु की वायरल बबल ड्रेस को रीक्रिएट किया है, जिसके बनाने का वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मेट गाला 2026 में ओलम्पियन और फैशन आइकन एलीन गु ने डिजाइनर आइरिस वैन हर्पेन की ऐरो बबल ड्रेस पहनकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. इस ड्रेस की सबसे खास बात ये थी कि इसमें हजारों ग्लास बबल्स और माइक्रो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से चलते वक्त ड्रेस से असली बबल्स निकलते दिखाई दे रहे थे. ये आउटफिट 2550 घंटे में बनकर तैयार हुआ था. ये आउटफिट इतना यूनिक था कि सोशल मीडिया से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हर जगह इसकी चर्चा होने लगी थी.






