सोने-चांदी की कीमतों में उछाल की भविष्यवाणी, रॉबर्ट कियोसाकी ने दिया बड़ा अनुमान

मुख्य बातें
- •रॉबर्ट कियोसाकी ने वैश्विक बाजार में ऐतिहासिक गिरावट आने की चेतावनी दी है।
- •उन्होंने साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल आने का अनुमान लगाया है।
- •जिम रिकॉर्ड्स के अनुसार, सोना 100000 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है।
- •चांदी भी 200 डॉलर प्रति आउंस के ऑल टाइम हाई लेवल को टच कर सकती है।
- •रॉबर्ट कियोसाकी ने बिटकॉइन के भी 750,000 डॉलर तक पहुंचने की बात कही है।
- •बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और देशों पर बढ़ते सरकारी कर्ज को देखते हुए कई एक्सपर्ट्स आंशिक रूप से सहमत हैं कि सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में तेजी बनी रहेगी।
वैश्विक बाजार पहले से ही बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, लगातार बनी हुई महंगाई, बढ़ते सरकारी कर्ज और केंद्रीय बैंक की नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता से जूझ रहा है। इस हालात में मशहूर लेखक और वित्तीय सलाहकार रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर से वैश्विक बाजार में ऐतिहासिक गिरावट आने की चेतावनी दी है। उन्होंने साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल आने का भी अनुमान लगाया है।
रॉबर्ट कियोसाकी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दिग्गज मार्केट एनालिस्ट जिम रिकॉर्ड्स के हवाले से कहा है कि आने वाले समय में सोना 100000 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है। साथ ही चांदी भी 200 डॉलर प्रति आउंस के ऑल टाइम हाई लेवल को टच कर सकती है। रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में कहा, "मार्केट में गिरावट तय है। जिम रिकार्ड्स का अनुमान है कि सोना 100,000 डॉलर तक पहुंच जाएगा। आज सोने की कीमत 4,500 डॉलर है। मुझे लगता है कि चांदी की कीमत 200 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच जाएगी। आज चांदी की कीमत 75 डॉलर है।"






