रेड चीफ का "बाय & फ्लाई" अभियान: ग्राहकों को विशेष अनुभव देने की दिशा में एक कदम

मुख्य बातें
- •रेड चीफ ने अपने "बाय & फ्लाई" अभियान के पुरस्कार वितरण समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया।
- •इस अभियान का उद्देश्य ग्राहकों के निरंतर विश्वास और साझेदारी को सम्मानित करना था।
- •रेड चीफ की 'नो शॉर्टकट' फिलॉसफी के अनुसार, उन्होंने कहा कि यही सोच हमारे ग्राहकों के लिए भी लागू होती है।
- •ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए चाहे वह हमारे उत्पादों के माध्यम से हो या सेवाओं के जरिए हम कोई कसर नहीं छोड़ते।
लखनऊ में होटल हॉलिडे इन में आयोजित एक समारोह में रेड चीफ ने अपने "बाय & फ्लाई" अभियान के पुरस्कार वितरण समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया। इस अभियान का उद्देश्य ग्राहकों के निरंतर विश्वास और साझेदारी को सम्मानित करना था। रेड चीफ के प्रबंध निदेशक मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा कि हम हमेशा अपनी "नो शॉर्टकट" फिलॉसफी का पालन करते हैं और रेड चीफ ब्रांड तथा अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बनाने में कभी कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया चाहे वह हमारा फुटवियर रेंज हो, अपैरल रेंज हो या एक्सेसरीज।
रेड चीफ की 'नो शॉर्टकट' फिलॉसफी के अनुसार, उन्होंने कहा कि यही सोच हमारे ग्राहकों के लिए भी लागू होती है। अपने ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए चाहे वह हमारे उत्पादों के माध्यम से हो या सेवाओं के जरिए हम कोई कसर नहीं छोड़ते, क्योंकि ग्राहक हमारी ब्रांड यात्रा का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे ग्राहक हमारे उत्पादों को महत्व देते हैं और हर कार्यक्रम एवं रिवॉर्ड प्रोग्राम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
