जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला रुकने से 300 पर्यटकों की सांसें अटकीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुख्य बातें
- •पर्यटक गुलमर्ग गोंडोला में फंस गए
- •रोपवे सिस्टम का एक महत्वपूर्ण पुर्जा टूट जाने के कारण केबल कार रुक गई
- •सेना, फायर ब्रिगेड और पर्यटन विभाग की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गईं
- •अब तक लगभग 100 पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है
- •बाकी लोगों को निकालने का अभियान लगातार जारी है
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग को 'धरती का स्वर्ग' कहा जाता है, लेकिन सोमवार दोपहर करीब 2 बजे यहां 300 पर्यटकों की सांसें अटक गईं। ये पर्यटक गुलमर्ग गोंडोला (केबल कार) के 62 केबिन में सवार थे, जब अचानक से केबल कार रुक गई। यह घटना तब हुई जब रोपवे सिस्टम का एक महत्वपूर्ण पुर्जा टूट जाने के कारण पूरी केबल कार सेवा बीच रास्ते में रुक गई।
सूचना मिलते ही सेना, फायर ब्रिगेड और पर्यटन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। करीब 6 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसमें सेना, फायर ब्रिगेड और पर्यटन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। रेस्क्यू टीमों ने रस्सियों और विशेष सुरक्षा उपकरणों की मदद से फंसे हुए लोगों को निकालना शुरू किया है।
अब तक लगभग 100 पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है, जबकि बाकी लोगों को निकालने का अभियान लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक, तीनों टीमें एक रणनीति के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। एक जगह पर टीमें मौजूद हैं, जहां से रोपवे के तारों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। उसी जगह पर एक-एक कर केबल कारों के केबिन को लाया जा रहा है, फिर सीढ़ी और रस्सियों की मदद से एक-एक पर्यटक को बाहर निकाला जा रहा है।
