International Brother’s Day: प्लेइंग XI में खेली भाइयों की 3 जोड़ियां, क्रिकेट में रचा गया इतिहास, किस मैच में पहली बार हुआ ऐसा?

मुख्य बातें
- •जनवरी 1997 को हरारे टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने तीन भाई जोड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था।
- •ग्रांट फ्लावर, एंडी फ्लावर, ब्रायन स्ट्रैंग, पॉल स्ट्रैंग, गेविन रेनी और जॉन रेनी ने एक साथ खेला था।
- •ग्रांट फ्लावर ने दोनों पारियों में शतक जमाया और मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- •मैच ड्रॉ रहा था, मगर भाईयों के इस रिकॉर्ड ने इतिहास रचा था।
क्रिकेट जगत में इतिहास रचने वाले कई कीर्तिमान देखने को मिलते हैं, मगर कुछ ऐसे भी होते हैं जो बार-बार दोहराए नहीं जाते। ऐसा ही एक दुर्लभ रिकॉर्ड 29 साल पहले बने इतिहास से जुड़ा है, जब एक ही टेस्ट मैच में एक टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन जोड़ियों ने एक साथ मैदान पर कदम रखा था। यह उपलब्धि आज भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
18 जनवरी 1997 को जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच हरारे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इतिहास रचा गया था। जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में तीन जोड़ियों के भाई शामिल थे, जिन्होंने मिलकर इस मैच को खास बना दिया। इन जोड़ियों में ग्रांट फ्लावर और एंडी फ्लावर, ब्रायन स्ट्रैंग और पॉल स्ट्रैंग तथा गेविन रेनी और जॉन रेनी शामिल थे। इसके अलावा, टीम में गाय व्हिटल के चचेरे भाई एंडी व्हिटल 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल थे। यह पहली बार था जब किसी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में एक ही टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन भाई जोड़ियों ने एक साथ भाग लिया था।






