आईपीएल 2026: धर्मशाला में टॉस जीतने वाली टीम का फायदा, गुजरात टाइटंस के लिए मुश्किल मैच

मुख्य बातें
- •धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है।
- •चेज करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहता है।
- •टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है।
- •रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास धर्मशाला के मैदान पर एडवांटेज है।
- •गुजरात टाइटंस का मौजूदा सीजन में धर्मशाला के मैदान पर पहला मैच होगा।
आईपीएल 2026 क्वालिफायर 1 में धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का मैच होगा। यह मैच 26 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में फाइनल का टिकट दांव पर होगा, जो भी टीम बाजी मारेगी वो सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी।
धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है, जहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन चेज करने वाली टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहता है। यह एक नाइट मैच है, ऐसे में दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। जिसके चलते इस मैदान पर अकसर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनती है, ताकी रन चेज के दौरान बल्लेबाजी आसान हो सके।
आईपीएल 2026 में भी धर्मशाला के मैदान पर एक जैसी कहानी देखने को मिली है। यहां मौजूदा सीजन में कुल 2 नाइट मैच खेले गए हैं। इस दौरान टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी है और मैच भी अपने नाम किए है। ऐसे में क्वालिफायर-1 मैच में दोनों ही कप्तान हर हाल में टॉस जीतना चाहेंगे। ताकी कंडीशन का फायदा उठा सके, वहीं टॉस हारने वाली टीम के लिए मुकाबला जीतना मुश्किल होगा।






