अमेरिका-ईरान समझौते पर बड़ी खबर: ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने के समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब पहुंच गए हैं

मुख्य बातें
- •अमेरिका, ईरान और अन्य देशों के बीच एक समझौते पर बातचीत काफी हद तक पूरी हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है.
- •ट्रंप ने कहा कि समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर फिलहाल चर्चा चल रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी.
- •समझौते के कई अन्य पहलुओं के अलावा, होर्मुज स्ट्रेट भी खोला जाएगा.
- •अंतिम समझौते से ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और यह सुनिश्चित होगा कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम का संतोषजनक ढंग से निपटान किया जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने के समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और अन्य देशों के बीच एक समझौते पर बातचीत काफी हद तक पूरी हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है. ट्रंप ने कहा कि अलग से, मेरी इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से भी बातचीत हुई, जो बहुत अच्छी रही.
ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि मैं व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हूं, जहां हमने सऊदी अरब के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन सलमान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मोहम्मद बिन जायद, कतर के अमीर तमीम बिन हमद, प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम और मंत्री अली अल-थवादी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और बहरीन के राजा हमद बिन के साथ ईरान और शांति समझौता से जुड़े विषयों पर सार्थक बातचीत की है. ट्रंप ने कहा कि समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर फिलहाल चर्चा चल रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. समझौते के कई अन्य पहलुओं के अलावा, होर्मुज स्ट्रेट भी खोला जाएगा.
