मोहनलाल की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'बरोज 3D' ने बॉक्स ऑफिस पर किया निराश, जानें क्या थी वजह

मुख्य बातें
- •मोहनलाल की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'बरोज 3D' ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया
- •मोहनलाल ने अपने 45 साल के शानदार करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है
- •‘बरोज 3D’ को बनाने में 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन इसने दुनिया भर में 15.10 करोड़ कमाई की
- •मोहनलाल की ‘बरोज 3D’ बॉक्स ऑफिस पर महज 14 से 15 दिन तक ही चल पाई थी
- •मोहनलाल ने ‘बरोज 3D’ से अपने डायरेक्शन के करियर की शुरुआत की, लेकिन इसे बनाने से पहले ही मोहनलाल ने क्लियर कर दिया था कि ये उनकी पहली और आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म है
मोहनलाल की फिल्मों का ऑडियंस ने हमेशा से ही अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। उनकी फिल्म के आते ही थिएटरों में भीड़ उमड़ पड़ती है। फिलहाल ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है और इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। महज 3 दिनों में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन मोहनलाल की हर फिल्म का ऐसा ही क्रेज हो, ये जरूरी नहीं। उनकी कई फिल्में ऐसी भी रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है उनकी फिल्म ‘बरोज 3D’। ये मोहनलाल के डायरेक्शन की पहली थी और इससे उन्हें काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। लेकिन ‘बरोज 3D’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और इसने मेकर्स के करोड़ों रुपये डुबा दिए थे।






