जेईई एडवांस्ड 2026 आंसर-की जारी, अब 26 मई तक दर्ज करा सकते आपत्ति

मुख्य बातें
- •जेईई एडवांस्ड 2026 आंसर-की जारी, उम्मीदवार अब 26 मई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- •आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी गई है, 25 मई से 26 मई तक जारी रहेगी।
- •फाइनल आंसर-की और परिणाम 1 जून को जारी किए जाएंगे।
- •उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रश्नपत्र के सही आंसर देख सकते हैं। यह आंसर-की 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
अब छात्र अपने दिए गए जवाबों की तुलना आधिकारिक आंसरों से कर सकते हैं। इससे पहले 21 मई को उम्मीदवारों के पोर्टल पर रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराई गई थी। अब छात्र अपने दिए गए जवाबों की तुलना आधिकारिक आंसरों से कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी गई है। अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के आंसर में गलती लगती है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से चुनौती प्रस्तुत कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो चुकी है और 26 मई तक जारी रहेगी।
संस्थान सभी आपत्तियों की जांच करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद 1 जून को जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट घोषित करेगा। उसी दिन फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी जिसे अंतिम माना जाएगा।






