मां-बेटी के बीच हुई तीखी बहस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने उड़ाया लोगों का ध्यान

मुख्य बातें
- •सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो में देखा जा रहा है कि एक मां ने अपनी बेटी को थप्पड़ जड़ दिया है।
- •मां ने आरोप लगाया कि बेटी घर का कोई काम नहीं करती है और बाहर जाने के बाद सब्जी तक नहीं बनाई।
- •बेटी ने मां को जवाब दिया कि वह खुद करो ना अपना काम और कहा कि जो तुम्हारा ससुराल में हो रहा है, वही होगा मेरा।
- •यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।
- •कुछ लोग बेटी के समर्थन में हैं और कुछ मां के समर्थन में हैं।
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक मां ने अपनी बेटी को थप्पड़ जड़ दिया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि लड़की का भाई कैमरे के साथ कमरे में आता है और अपनी बहन से गुस्से में पूछता है कि वह कान में ईयरफोन लगाकर क्या कर रही है। लड़की कुछ बोल पाती है, तभी गुस्से से तमतमाई उसकी मां वहां आती है और सीधे उसके सिर पर थप्पड़ जड़ देती है।
बस, यहीं से माहौल गरमा जाता है और मां-बेटी के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है। थप्पड़ खाते ही लड़की का गुस्सा फूट पड़ता है और वह चिल्लाते हुए मां को अपनी किताब दिखाकर कहती है कि वह पढ़ रही थी, यह देख लो। वहीं, मां इस बात से झल्लाई हुई थी कि वह बाहर काफी देर से बेटी को आवाज दे रही थी, लेकिन उसने कान में ईयरफोन लगा रखा था, जिसकी वजह से उसे कुछ सुनाई नहीं दिया।
