किआ मोटर्स ने कार खरीदने वालों के लिए बड़ा ऑफर लॉन्च किया, 2.70 लाख तक का डिस्काउंट मिलेगा

मुख्य बातें
- •किआ मोटर्स ने सेल्टोस, सोनेट और सिरोस पर कुल 2.70 लाख तक का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।
- •यह ऑफर महीने के आखिर में आया है और 31 मई तक ही वैलिड है।
- •किआ सेल्टोस पर 95,000 रुपए तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- •किआ सोनेट पर मई के आखिर में 35,000 तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- •किआ सिरोस पर 85,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
किआ मोटर्स ने कार खरीदने वालों के लिए बड़ा ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने सेल्टोस, सोनेट और सिरोस पर कुल 2.70 लाख तक का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। यह ऑफर महीने के आखिर में आया है और 31 मई तक ही वैलिड है। ऐसे में जो लोग किआ की कार खरीदने चाहते हैं तो अगले 6 दिन तक इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
किआ मोटर्स के इस डिस्काउंट ऑफर में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनेफिट्स, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह डिस्काउंट मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। इतना ही नहीं, डिस्काउंट का अमाउंट शहर और डीलर के पास मौजूद स्टॉक के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है। ऐसे में जो लोग किआ की कार खरीदना चाहते हैं तो उन्हें पहले डीलरशिप से डिस्काउंट के बारे में जानकारी लेना चाहिए।
किआ सेल्टोस डिस्काउंट सेल्टोस किआ की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV है। फिलहाल कंपनी MY25 मॉडल पर 95,000 रुपए तक डिस्काउंट दे रही है। SUV के अंदर प्रीमियम केबिन, फीचर लोडेड इंटीरियर और कई पावरट्रेन के ऑप्शन मिल जाते हैं। भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से होता है।
