कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग की खबरें अफवाह, अमृतसर पुलिस ने दी जानकारी

मुख्य बातें
- •कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग की खबरें अफवाह साबित हुईं
- •अमृतसर पुलिस ने जारी किया बयान, कहा कि कपिल शर्मा के घर पर कोई फायरिंग नहीं हुई
- •पुलिस ने कहा कि नागरिकों से अनुरोध है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें
- •कपिल शर्मा के चाहने वाले उनके घर पर फायरिंग की खबर सुनकर परेशान हो गए थे
- •अमृतसर पुलिस ने जल्द ही एक वीडियो बयान जारी करने की भी बात कही है
कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, लेकिन अमृतसर पुलिस ने इन खबरों को अफवाह बताया है। अमृतसर पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा है कि अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग होने को लेकर जो दावा किया जा रहा वो महज अफवाह है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर की तरफ से X पर लिखा गया, “अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर गोलीबारी की कथित घटना को लेकर कुछ गैरजिम्मेदार लोग अफवाहें फैला रहे हैं। तथ्यों को स्पष्ट करने और गलत सूचनाओं को दूर करने के लिए एक आधिकारिक वीडियो बयान भी जारी किया जा रहा है।”
पुलिस ने आगे कहा कि नागरिकों से अनुरोध है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक सोर्स से प्राप्त सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें। इस बयान से साफ हो जाता है कि कपिल शर्मा के घर पर कोई फायरिंग नहीं हुई है। दरअसल, ऐसा दावा किया जा रहा था कि सोमवार को अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर दो राउंड फायरिंग हुई थी। गोली चलाने वाले बाइक पर आए थे, लेकिन पुलिस ने इस फर्जी बताया। कपिल शर्मा के घर पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
