मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मैच में लगातार दो गेंदों पर गिरे दो बल्लेबाज
मुख्य बातें
- •मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के 69वें मैच में लगातार दो गेंदों पर दो बल्लेबाज गिर पड़े।
- •राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन का स्कोर खड़ा किया और मुंबई को 206 रन का लक्ष्य दिया।
- •मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए।
- •सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स के बीच 5वें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई।
- •मुंबई 175 रन तक ही पहुंच पाई और 30 रन से हार गई।
आईपीएल 2026 के 69वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर हुई, जो इन दोनों का ही आखिरी मैच था। इस मैच में जहां दोनों टीमों के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव दिखा तो वहीं मैच के बीच ही कुछ ऐसा हुआ, जिसने चौंका दिया। राजस्थान से मिले 206 रन के लक्ष्य के जवाब में जब मुंबई की बल्लेबाजी चल रही थी, तभी तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा की लगातार दो गेंदों पर उसके 2 बल्लेबाज बीच पिच पर गिर पड़े।
वानखेडे स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए। चौथा विकेट पावरप्ले के आखिरी ओवर में ही गिरा, जब तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने बेहतरीन गेंद पर तिलक वर्मा को बोल्ड कर दिया। इसके बाद नए बल्लेबाज के रूप में विल जैक्स की एंट्री हुई और यहीं पर वो सारा हुआ ड्रामा हुआ।
