कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एनएसयूआई के साथ मिलकर परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया

मुख्य बातें
- •राहुल गांधी ने एनएसयूआई के साथ मिलकर परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया
- •एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को देने की घोषणा की
- •एनएसयूआई ने परीक्षा अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
- •एनएसयूआई ने सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राजस्थान के सीकर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के एक परीक्षार्थी के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रदीप मेघवाल ने पिछले दिनों पेपर लीक के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। राहुल गांधी ने परिवार से बातचीत के दौरान बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने प्रदीप की पढ़ाई और नीट की तैयारी के लिए 11 लाख रुपये का कर्ज लिया था।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मिलकर 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एकत्रित की है, जिससे परिवार पर मौजूद कर्ज का बोझ कम किया जा सके। 26 मई को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ खुद परिवार से मुलाकात कर यह सहायता राशि प्रदान करेंगे।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, "प्रदीप मेघवाल की मौत केवल एक छात्र की मृत्यु नहीं, बल्कि वर्तमान परीक्षा व्यवस्था की विफलता का एक दर्दनाक प्रतीक है। आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा एक परिवार अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के सपने के लिए 11 लाख रुपये का कर्ज लेने को मजबूर हुआ, लेकिन व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितताओं ने उस सपने को तोड़ दिया।"






