शकीरा ने अपनी जिंदगी के बदलाव और पुराने मुश्किल समय को लेकर खुलकर बात की

मुख्य बातें
- •शकीरा ने अपनी जिंदगी के बदलाव और पुराने मुश्किल समय को लेकर खुलकर बात की
- •उन्होंने बताया कि उन कठिन हालातों ने उन्हें मानसिक तौर पर और मजबूत बना दिया है
- •शकीरा ने कहा कि उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी उनके बच्चे मिलान और साशा हैं
- •उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी जिंदगी में प्यार या किसी नए रिश्ते के लिए कोई जगह नहीं है
पॉप सिंगर शकीरा अक्सर अपने किसी ना किसी गाने और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने खुद अपनी जिंदगी के बदलाव और पुराने मुश्किल समय को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन कठिन हालातों ने उन्हें मानसिक तौर पर और मजबूत बना दिया है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी उनके बच्चे मिलान और साशा हैं.
शकीरा ने हाल ही में अपने रिश्तों, बच्चों और जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की. साल 2022 में फुटबॉलर गेरार्ड पिक से अलग होने के बाद शकीरा अपने बच्चों और करियर पर ध्यान दे रही हैं. उन्होंने कहा है कि फिलहाल उनकी जिंदगी में प्यार या किसी नए रिश्ते के लिए कोई जगह नहीं है. इस समय उनका पूरा फोकस उनके बच्चों और उनके काम पर है और वो अपने अकेलेपन को भी पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं.
ब्रिटिश अखबार 'द टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में शकीरा ने कहा, 'अभी मैं किसी रोमांटिक रिश्ते के बारे में सोच भी नहीं रही हूं. मेरी जिंदगी में उसके लिए न जगह है और न समय. मैं पहले से ही बहुत बिजी हूं. मेरे दोनों बच्चे मिलान और साशा ही मेरे लिए सबसे जरूरी हैं.' शकीरा ने अपने करियर को लेकर भी दिल की बात शेयर की. उन्होंने कहा, 'इस समय मैं अपने काम से पहले से कहीं ज्यादा प्यार करने लगी हूं. मैंने अपने करियर को कभी इतने करीब से महसूस नहीं किया था, जितना अब कर रही हूं.'






