शाओमी ने Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमतें बढ़ा दी हैं!

मुख्य बातें
- •शाओमी ने Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमतें बढ़ा दी हैं।
- •Redmi Note 15 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 26,999 रुपये में मिलेगा।
- •Redmi 15 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 20,499 रुपये में बिक रहा है।
- •पहली बार नहीं है जब Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमतों में इजाफा किया गया हो।
शाओमी ने अपने दो लोकप्रिय स्मार्टफोन्स, Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह खबर टिप्स्टर संजू चौधरी ने दी है। Redmi Note 15 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 26,999 रुपये में मिलेगा, जो पहले 22,999 रुपये में उपलब्ध था। इसके अलावा, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये हो गई है, जो पहले 24,999 रुपये में थी।
Redmi 15 5G की कीमत में भी बदलाव किया गया है। अब इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,499 रुपये में बिक रहा है, जो पहले 14,999 रुपये में उपलब्ध था। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,499 रुपये हो गई है, जो पहले 15,999 रुपये में थी। इसके अलावा, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट अब 24,499 रुपये में उपलब्ध है, जो पहले 16,999 रुपये में था।
यह पहली बार नहीं है जब Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमतों में इजाफा किया गया हो। इससे पहले अप्रैल महीने में भी इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने की खबर सामने आई थी। उस समय भी Redmi Note 15 5G की कीमत में 2 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं Redmi 15 5G की कीमत भी बढ़ाकर 18,499 रुपये किए जाने की जानकारी मिली थी।




