रणवीर सिंह को फेडरेशन ने लगाया बैन, शूटिंग से पहले फिल्म छोड़ने पर इंडस्ट्री ने उठाया कड़ा कदम

मुख्य बातें
- •फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का ऐलान किया है।
- •रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ तीन फिल्मों की एक बड़ी डील की थी।
- •पहली फिल्म का शेड्यूल शुरू होने से ठीक 3 हफ्ते पहले उन्होंने अचानक इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए।
- •मेकर्स फिल्म की तैयारी और प्री-प्रोडक्शन पर करीब ₹45 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा चुके थे, जो इस वॉकआउट के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गए।
- •फेडरेशन ने कहा है कि कोई भी सुपरस्टार नियम से ऊपर नहीं हो सकता।
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) ने उनके खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाते हुए उनके साथ 'नॉन-कोऑपरेशन' का ऐलान कर दिया है। FWICE ने कहा है कि जब तक रणवीर खुद सामने आकर इस मुद्दे पर बातचीत नहीं करते, तब तक फेडरेशन से जुड़ा कोई भी टेकनीशियन या सदस्य उनके साथ काम नहीं करेगा। इस बीच, रणवीर सिंह के मैनेजर की तरफ से फेडरेशन को एक ईमेल भेजा गया, लेकिन FWICE ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ तीन फिल्मों की एक बड़ी डील की थी, लेकिन पहली फिल्म का शेड्यूल शुरू होने से ठीक 3 हफ्ते पहले उन्होंने अचानक इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए। इस ऐन वक्त पर लिए गए फैसले से पूरी टीम के होश उड़ गए। मेकर्स फिल्म की तैयारी और प्री-प्रोडक्शन पर करीब ₹45 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा चुके थे, जो इस वॉकआउट के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गए। इंडस्ट्री के कई सीनियर लोगों ने रणवीर से संपर्क कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश भी की, लेकिन एक्टर की तरफ से प्रोजेक्ट छोड़ने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई।






