बरेली में भाई ने भाई की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

मुख्य बातें
- •बरेली में भाई ने अपने ही भाई की हत्या की
- •पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं
- •आरोपी ने अपने भाई की हत्या की साजिश रची और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी ताकि पुलिस का शक दूसरी तरफ चला जाए
- •क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं. मृतक का नाम इन्द्रपाल सिंह था, जो फरीदपुर के गांव रायपुर हंस में रहता था. उसकी हत्या 30 अप्रैल की रात को गोली मारकर की गई थी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया था और मृतक के भाई उमेश पाल सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कई टीमें लगाईं. सर्विलांस टीम, एसओजी, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने अलग-अलग पहलुओं पर जांच की. शुरुआत में पुलिस गांव के उन लोगों पर भी नजर रख रही थी, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कई नई बातें सामने आईं. पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले जिससे शक सीधे शिकायतकर्ता उमेश पाल पर जाने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
