साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का इंतजार खत्म होने वाला है, जानें फिल्म की रिलीज डेट और अन्य जानकारी

मुख्य बातें
- •साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं।
- •इस फिल्म में नयनतारा और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।
- •फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
- •यह एक कन्नड़ बेस्ड पैन इंडिया फिल्म है जो 6 भाषाओं में रिलीज होगी।
- •फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। पहले यह फिल्म धुरंधर 2 के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट कन्फर्म नहीं हो सकी है। अब तक इस फिल्म का टीजर और कैरेक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी कर दिए गए हैं और इन्हें काफी पसंद भी किया गया है। इस फिल्म में साउथ और बॉलीवुड की दो पॉपुलर एक्ट्रेस को लिया गया है, जहां एक तरफ नयनतारा इस फिल्म का हिस्सा हैं वहीं दूसरी तरफ कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में नजर आएंगी।
यश ने हालिया इंटरव्यू के दौरान टॉक्सिक के बारे में बात करते हुए कहा- कई सारे लोगों को ऐसा मौका मिला है कि वे गैंगस्टर्स की दुनिया और इंसान के डार्कर साइड के बारे में बातें करें। लेकिन जब इमोशनली डीप डायरेक्टर गीतू मोहनदास इस काम का जिम्मा उठाती हैं तो हर एक सीन अपने आप में बेहद खास हो जाता है। इस फिल्म में कुछ फीमेल कैरेक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर इस फिल्म का जिम्मा उठाया और हर तरह के माहौल में सर्वाइव किया। हर इंसान के अंदर अलग तरह का वॉयलेंस होता है। ऐसे में जब आप उन पर्सनालिटीज को अपनी कहानी से जोड़ते हैं और खासकर उसमें अगर महिलाएं हों तो ये और भी रिफ्रेशिंग लगता है।






