ट्रायम्फ की नई बाइक ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 कैफे रेसर एडिशन, 17.99 लाख रुपये में लॉन्च

मुख्य बातें
- •ट्रायम्फ ने अपनी नई बाइक ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 कैफे रेसर एडिशन लॉन्च की है, जिसकी कीमत 17.99 लाख रुपये है।
- •यह बाइक 800 यूनिट्स के लिमिटेड एडिशन में उपलब्ध होगी।
- •ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 कैफे रेसर एडिशन का सबसे बड़ा यूएसपी इसका आइकॉनिक और रेट्रो लुक है।
- •इस बाइक में प्रॉपर ओल्ड-स्कूल लुक देने के लिए क्लिप-ऑन हैंडलबार और एक सिंगल-सीट लुक देने वाला रियर सीट काउल दिया गया है।
- •ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 कैफे रेसर एडिशन को पावर देने के लिए कंपनी ने 1,200cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है।
ब्रिटिश कंपनी ट्रायम्फ ने भारतीय ऑटो बाजार में तहलका मचाते हुए अपनी एक बेहद खास बाइक लॉन्च की है। कंपनी ने अपनी धांसू बाइक का नया लिमिटेड एडिशन ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 कैफे रेसर एडिशन भारत में उतार दिया है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसकी सिर्फ 800 यूनिट्स दुनिया भर में बेची जाएंगी। ऐसे में बाइक लवर्स और कलेक्टर्स के बीच इसे खरीदने की होड़ मचनी तय है।
ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 कैफे रेसर एडिशन की कीमत 17.99 लाख रुपये है, जो इसके स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 1.21 लाख रुपये ज्यादा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि दुनिया भर के लिए तय की गई 800 यूनिट्स में से भारत के हिस्से में कितनी बाइक्स आएंगी।






