ट्विशा शर्मा केस: SIT ने पति समर्थ से की पूछताछ, आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष

मुख्य बातें
- •SIT ने आरोपी पति समर्थ सिंह से 7 दिन की पुलिस रिमांड के दौरान करीब दो घंटे तक पूछताछ की।
- •पूछताछ में समर्थ सिंह ने पत्नी के व्यवहार में बदलाव और ग्लैमरस लाइफस्टाइल की चाहत का आरोप लगाया।
- •आरोपी पति ने बेंगलुरु जाने की बजाय अजमेर जाने की जिद को लेकर पत्नी से बहस होने का दावा किया।
- •ट्विशा के परिजनों ने समर्थ के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि समर्थ ने ही अजमेर जाने से रोका था।
- •कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने का आदेश दिया है, जबकि दिल्ली AIIMS की टीम दूसरा पोस्टमार्टम कर रही है।
मध्य प्रदेश से लेकर पूरे देश में ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस रहस्यमयी मौत की जांच जारी है और इसी क्रम में शनिवार को SIT (विशेष जांच दल) की टीम ने आरोपी पति समर्थ सिंह से करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की। कोर्ट से 7 दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद यह पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह के चेहरे पर न तो पत्नी को खोने का कोई गम दिखा और न ही अपनी हरकतों पर कोई पछतावा। वह बेहद शातिर तरीके से मामले को भटकाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।
