ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी पति समर्थ से एसआईटी की पूछताछ, कई खुलासे होने की उम्मीद

मुख्य बातें
- •ट्विशा शर्मा मामले में एसआईटी ने आरोपी पति समर्थ सिंह से पूछताछ की
- •समर्थ सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से साफ इनकार किया और खुद को मासूम बताया
- •ट्विशा के परिवार ने समर्थ सिंह के दावों को झूठा बताया है
- •भोपाल जिला कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न सिर्फ समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है, बल्कि ट्विशा के परिजनों के आवेदन पर समर्थ का पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दे दिए हैं
- •दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मिलो की अगुवाई में 5 सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल भोपाल एम्स में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम कर रहा है
ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने आरोपी पति समर्थ सिंह से शनिवार को करीब दो घंटे तक पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से साफ इनकार किया और खुद को मासूम बताया। एसआईटी की पूछताछ में समर्थ सिंह ने कई दावे किए, जिनमें उसने कहा कि ट्विशा की प्रेगनेंसी की पुष्टि के बाद उसका व्यवहार बदल गया था और वह ग्लैमरस लाइफस्टाइल जीना चाहती थी। समर्थ सिंह ने यह भी दावा किया कि ट्विशा ने अजमेर जाने से इनकार कर दिया था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।
