भोपाल में हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम पूरा

मुख्य बातें
- •ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा शमशान घाट में शाम 4:00 बजे किया जाएगा।
- •परिवार ने फैसला लिया कि अंतिम संस्कार भोपाल में ही होगा, दिल्ली या अन्य शहर में नहीं।
- •एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
- •दिल्ली एम्स से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने वैज्ञानिक तरीके से पोस्टमार्टम किया।
- •मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रही।
मध्य प्रदेश की चर्चित अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भोपाल स्थित एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किए गए दूसरे उच्चस्तरीय पोस्टमार्टम (पीएम-2) के बाद अब ट्विशा के अंतिम संस्कार की तिथि और स्थान की पुष्टि हो गई है। शोकाकुल परिवार ने फैसला लिया कि ट्विशा का अंतिम संस्कार दिल्ली या अन्य शहर में नहीं, बल्कि भोपाल में ही किया जाएगा। ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी देते हुए बताया कि परिवार ने सर्वसम्मति से अंतिम संस्कार भोपाल में करने का निर्णय लिया है।
आज शाम 4:00 बजे भोपाल के प्रसिद्ध भदभदा शमशान घाट में ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स में कानूनी और वैज्ञानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद सीधे शव को अंतिम यात्रा के लिए शमशान घाट ले जाया जाएगा। आज सुबह से ही भोपाल एम्स की मॉर्चुरी में ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम किया जा रहा था। इस पूरी प्रक्रिया पर मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की निगरानी बरकरार है।
