नए ट्रैवल ट्रेंड: जानिए क्या है 'ग्रॉसरी स्टोर टूरिज़्म' और क्यों बना सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक?

मुख्य बातें
- •ग्रॉसरी स्टोर टूरिज़्म एक नया ट्रैवल ट्रेंड है जिसमें यात्री स्थानीय किराना स्टोर, सुपरमार्केट और मार्केट्स में जाकर वहां की संस्कृति और खानपान की आदतों को समझते हैं।
- •इस ट्रेंड के पीछे कारण है लोगों का पारंपरिक पर्यटन स्थलों से ऊब जाना और असली ज़िंदगी का अनुभव करना।
- •सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है, जहां लोग सुपरमार्केट में मिलने वाली अनोखी चीज़ों के वीडियो और फोटोज़ शेयर कर रहे हैं।
- •यह तरीका किफ़ायती होने के साथ-साथ सोलो ट्रैवलर्स के बीच भी ज़्यादा लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह उन्हें उस जगह से जुड़ा हुआ महसूस कराता है।
आजकल ट्रैवल इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है, जिसे ‘ग्रॉसरी स्टोर टूरिज़्म’ कहा जा रहा है। इस ट्रेंड के तहत यात्री अपनी ट्रिप के दौरान स्थानीय किराना स्टोर, सुपरमार्केट, कंवीनियंस स्टोर और मार्केट्स को एक्सप्लोर करते हैं। इसका मकसस सिर्फ खरीदारी करना नहीं, बल्कि वहां उपलब्ध वस्तुओं से उस जगह की संस्कृति, खानपान और लोगों की जीवनशैली को समझना है।
इस ट्रेंड के पीछे मुख्य कारण है लोगों का पारंपरिक पर्यटन स्थलों से ऊब जाना। पहले लोग सिर्फ प्रसिद्ध मंदिर, म्यूज़ियम, बाज़ार या पर्यटक स्थलों पर जाते थे, जहां सब कुछ सजाया-संवारा होता था। लेकिन अब यात्री असली ज़िंदगी को महसूस करना चाहते हैं। ग्रॉसरी स्टोर में जाकर वे देख सकते हैं कि वहां के लोग क्या खाते हैं, कौन सी सब्ज़ियां और फल लोकप्रिय हैं, कौन से स्नैक्स सबसे ज़्यादा बिकते हैं, और सुबह के नाश्ते में क्या पसंद किया जाता है। उदाहरण के लिए, जापान या दक्षिण कोरिया जैसे देशों में यात्री सुपरमार्केट में घूमते हैं और वहां मिलने वाले चिप्स, पारंपरिक ड्रिंक्स, लोकल डेज़र्ट्स और इंस्टेंट फूड्स का स्वाद चखते हैं।
