अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता पर दिनदहाड़े फायरिंग, जयपाल सिंह बाऊ घायल

मुख्य बातें
- •अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता जयपाल सिंह बाऊ पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई है।
- •घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
- •जयपाल सिंह का एक पूर्व पुलिस अधिकारी से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने उन पर अचानक दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी।
- •आप नेता जयपाल सिंह ही नहीं, बल्कि नरिंदर सिंह नाम का व्यक्ति भी घायल हुआ है।
- •पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता और वार्ड-42 इंचार्ज जयपाल सिंह बाऊ पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई है, जिसमें वे घायल हो गए। घटना अमृतसर के कोट आत्मा राम इलाके में हुई, जहां गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में आम आदमी पार्टी से जुड़े जयपाल सिंह घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, जयपाल सिंह का एक पूर्व पुलिस अधिकारी से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने उन पर अचानक दो से तीन राउंड फायरिंग कर दीं। हादसे में आप नेता जयपाल सिंह ही नहीं, बल्कि नरिंदर सिंह नाम का व्यक्ति भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






