गर्मी में बाइक चलाने के नुकसान: इंजन का जल्दी गर्म होने के कारण और बचाव के तरीके

मुख्य बातें
- •गर्मी में बाइक चलाने से इंजन जल्दी गर्म हो सकता है।
- •ट्रैफिक, धूप और लंबी राइड एक साथ फेस करने से इंजन की समस्या बढ़ जाती है।
- •इंजन ऑयल की क्वालिटी भी इंजन की समस्या का कारण हो सकती है।
- •एयर-कूल्ड बाइक्स में इंजन की कूलिंग फिन्स पर धूल, मिट्टी या गंदगी जम जाने से हीट बढ़ सकती है।
- •ट्रैफिक में जरूरत से ज्यादा एक्सीलेशन से बचना और इंजन कुछ देर के लिए बंद करना जरूरी है।
- •कंपनी द्वारा सुझाया गया इंजन ऑयल इस्तेमाल करना और समय-समय पर इसे बदलना जरूरी है।
- •बाइक की नियमित सर्विस करवाना और कूलिंग सिस्टम की सफाई पर ध्यान देना जरूरी है।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाइक चलाने वालों के लिए एक आम समस्या सामने आती है - इंजन का जल्दी गर्म हो जाना। कई बार थोड़ी ही देर की राइड के बाद बाइक का इंजन ज्यादा गर्म महसूस होने लगता है। यह समस्या खासकर तब और बढ़ जाती है जब आप ट्रैफिक, धूप और लंबी राइड एक साथ फेस कर रहे हो। कई लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार इंजन का ओवरहीट होना बाइक की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है और इसकी लाइफ भी कम कर सकता है।






