लास वेगास में 'एनहैंस्ड गेम्स' का आयोजन, सुपरह्यूमन एथलीट बनाने का दावा लेकिन परिणाम क्या हुआ?

मुख्य बातें
- •लास वेगास में एनहैंस्ड गेम्स का आयोजन, सुपरह्यूमन एथलीट बनाने का दावा।
- •आयोजकों ने दावा किया कि इससे इंसानी शरीर की सीमाएं टूटेंगी, नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे और सुपरह्यूमन एथलीट्स पैदा होंगे।
- •पहले इवेंट में 24 देशों के कुल 42 एथलीट्स इसका हिस्सा बने, लेकिन खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस औसत ही रहा।
- •ग्रीस के तैराक क्रिस्टियन गकोलोमेव ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल रेस 20.81 सेकंड में पूरी की, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 0.07 सेकंड बेहतर था।
- •अमेरिकी स्प्रिंटर फ्रेड केरली ने 100 मीटर दौड़ जीती, लेकिन उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके।
- •आयोजकों ने यह इवेंट सफल बताया, लेकिन पहले इवेंट के बाद Enhanced Group के शेयरों में 43% की गिरावट आई।
लास वेगास में एक अनोखे मल्टी-स्पोर्ट इवेंट का आयोजन किया गया, जिसका नाम है एनहैंस्ड गेम्स। यह दुनिया का पहला ऐसा इवेंट था, जहां एथलीट्स को परफॉर्मेंस बढ़ाने वाली दवाओं (PEDs) का खुला इस्तेमाल करने की इजाजत थी। आयोजकों ने दावा किया था कि इससे इंसानी शरीर की सीमाएं टूटेंगी, नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे और सुपरह्यूमन एथलीट्स पैदा होंगे। लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।






