रियान पराग ने खुलासा किया - मैं खेलने के लिए अनफिट हूं, लेकिन जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है

मुख्य बातें
- •रियान पराग ने खुलासा किया कि वह खेलने के लिए अनफिट हैं।
- •उन्होंने कहा कि जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
- •रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई।
- •उनका खुद का प्रदर्शन इस सीजन में 24.72 की औसत से 272 रन ही बनाए हैं।
- •उन्होंने पिछले तीन मैचों में से दो में अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं।
- •अब एलिमिनेटर मैच में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीता और उसने पहले गेंदबाजी चुनी। इस टॉस को गंवाने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह खेलने के लिए अनफिट हैं, लेकिन जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
रियान पराग ने कहा, "हम टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करते क्योंकि ये मैदान लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छा है। लेकिन इस मैदान पर हमने स्कोर चेज़ भी किया है और स्कोर बचाया भी है। सही बताऊं तो मैं खेलने के लिए अनफिट हूं लेकिन हमारे पास जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हैं और अगर हमने अपना बेस्ट किया तो यहां भी अच्छा नतीजा होगा।"






