इराक: बालिका की हत्या, परिवार ने जलूस निकालकर मनाया ‘इज्जत का बदला’

मुख्य बातें
- •इराक के नासिरिया शहर में 12 वर्षीय कौसर बशर अल-हुसैजावी की उसके परिवार वालों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- •कौसर ने उम्रदराज व्यक्ति से शादी के दबाव से बचने के लिए घर से भागने की कोशिश की थी।
- •परिवार वालों ने 'परिवार की इज्जत बचाने' के नाम पर कौसर को गोली मार दी और उसके बाद एक जुलूस निकाला।
- •सोशल मीडिया पर कौसर की आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म पहने मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही है।
इराक के दक्षिणी शहर नासिरिया में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें एक 12 वर्षीय बालिका कौसर बशर अल-हुसैजावी की उसके ही परिवार वालों द्वारा हत्या कर दी गई। कौसर ने एक उम्रदराज व्यक्ति से शादी करने के परिवार के दबाव से बचने के लिए घर से भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कौसर की आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पहने दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को देखकर लोग सदमे में हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कौसर के परिवार वालों ने उसे घर से भागने के आरोप में गोली मार दी। परिवार वालों ने दावा किया कि उन्होंने 'परिवार की इज्जत बचाने' के लिए यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार वालों ने इलाके में एक जुलूस निकाला और इस हत्या को 'इज्जत का बदला' बताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।




