वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से गेंदबाजों में दहशत, जोफ्रा आर्चर ने नहीं बताया राज

मुख्य बातें
- •वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए
- •जोफ्रा आर्चर ने वैभव को गेंदबाजी करने का राज नहीं बताया
- •वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा
- •जोफ्रा आर्चर ने सनराइजर्स के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था और 3 विकेट लेकर जीत में बड़ा योगदान दिया
- •वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स को मजबूत बनाया है
वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा गदर मचाया हुआ है कि गेंदबाजों में दहशत फैली हुई है. लगभग हर वो बॉलर बुरी तरह पिटा है, जिसने वैभव को कभी न कभी गेंदबाजी की है. यहां तक कि इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट झटक चुके भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाज भी वैभव की मार से नहीं बच सके. ऐसे में 15 साल के युवा ओपनर के कैसी गेंदबाजी करनी चाहिए, जिससे उन्हें रोका जा सके? ये एक सवाल फिलहाल हर कोई पूछ रहा है और यही सवाल राजस्थान रॉयल्स के टीममेट जोफ्रा आर्चर से पूछा गया, जिन्होंने इसे फिलहाल राज ही रखने का फैसला किया है.
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जमकर तबाही मचाई. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में वैभव ने 12 छक्के लगाए और हैदराबाद के हर गेंदबाज की हालत पस्त कर दी. मगर सिर्फ हैदराबाद ही नहीं बल्कि हर टीम के खिलाफ वैभव ने ऐसा ही कहर बरपाया है. ऐसे में मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से पूछा वैभव को गेंदबाजी करने से जुड़ा सवाल पूछा गया. एक ही टीम में होने के कारण आर्चर और वैभव मैच में तो एक-दूसरे का सामना कर नहीं सकते. ऐसे में दोनों नेट्स पर ही टकराते होंगे. तो क्या वैभव के खिलाफ आर्चर कुछ खास तरह की गेंदबाजी करते हैं?






