Ranveer Singh Viral Video: 'अगर आप पैदा ही न हों...' रणवीर सिंह ने सद्गुरु से पूछा था ये सवाल, मिला था ऐसा जवाब

मुख्य बातें
- •रणवीर सिंह को फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के कारण एफडब्ल्यूआईसीई ने बैन किया।
- •रणवीर सिंह का 2018 में सद्गुरु से किया गया वार्तालाप वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- •सद्गुरु ने जीवन के मकसद के सवाल पर कहा, "कोई उपयोग नहीं है, जीवन बुद्धि से बड़ा है।"
- •रणवीर की आने वाली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग अगस्त 2026 से शुरू होगी, बैन का इस पर कोई असर नहीं।
- •सोशल मीडिया पर चार साल के बच्चे की शानदार बैटिंग वाला वीडियो भी खूब वायरल।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभी हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। सोमवार को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने उन्हें फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के कारण बैन कर दिया था। हालांकि इसी बीच रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से जीवन के मकसद को लेकर एक अहम सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।
रणवीर सिंह ने सद्गुरु से यह सवाल साल 2018 में आईआईएम बेंगलुरु एलुमनी लीडरशिप कॉन्क्लेव में की गई मुलाकात के दौरान पूछा था। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सद्गुरु से मुलाकात करने से पहले रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया फैंस से पूछा था कि उन्हें सद्गुरु से क्या सवाल पूछना चाहिए। उनके मुताबिक 80 प्रतिशत लोगों ने उन्हें जीवन का क्या मकसद है, इस विषय पर सवाल करने की सलाह दी थी।






