गर्मियों में बालों को रूखे और कमजोर बनाने वाली 5 आम गलतियां, जानिए बचाव के तरीके

मुख्य बातें
- •गर्मियों में बालों को रूखे और बेजान बनाने वाली प्रमुख गलतियों में पानी की कमी, ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल और बालों को खुला रखना शामिल हैं।
- •तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर बालों की नमी तेजी से खत्म हो जाती है, जिससे वे कमजोर हो जाते हैं।
- •बालों को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीने के साथ-साथ हेयर मास्क, तेल लगाना और मॉइस्चराइजेशन जरूरी है।
- •ज्यादा शैंपू करने से बालों का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है, इसलिए शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- •बालों को खुला रखने से पसीना ज्यादा निकलता है और वे उलझ जाते हैं, इसलिए उन्हें बांधकर रखना बेहतर होता है।
गर्मी का मौसम न केवल त्वचा बल्कि बालों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और लू के कारण बालों की नमी कम हो जाती है, जिससे वे रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं। हालांकि, कई लोग इसे सिर्फ गर्मी का असर मानकर रह जाते हैं, जबकि बालों की देखभाल में की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां भी इसका प्रमुख कारण होती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में बालों की सही देखभाल न करने से वे जल्दी झड़ने लगते हैं और उनकी चमक भी खो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि गर्मी में बालों की देखभाल करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए।
