वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस का तीसरा सीजन अक्टूबर में होगा आयोजित, युवराज-हरभजन समेत कई दिग्गज खिलाड़ी लेंगे भाग

मुख्य बातें
- •वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस का तीसरा सीजन अक्टूबर में आयोजित होगा।
- •युवराज सिंह, हरभजन सिंह, एबी डिविलियर्स और कई अन्य दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में खेलते दिखाई देंगे।
- •WCL 3 में कुल सात टीम भाग लेंगी, जिनमें इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस, बांग्लादेश चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस शामिल हैं।
- •वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस के मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाते हैं।
- •यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण है, जिसमें दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस (WCL) की वापसी आने वाली है। WCL का तीसरा सीजन इसी साल अक्टूबर महीने में आयोजित होगा, जिसमें इस बार कुछ नए चेहरे देखने को मिलेंगे। युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, हरभजन सिंह, मोईन अली और ड्वेन ब्रावो भी इस लीग में खेलते दिखाई देंगे। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस में रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ी भाग लेते हैं।
पिछले 2 सीजन धमाकेदार रहे हैं, जिनमें एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, ब्रेट ली, हाशिम आमला, शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक सहित कई दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं। यहां तक कि क्रिस गेल, इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन और कीरोन पोलार्ड भी WCL में खेल चुके हैं। WCL 3 में कुल सात टीम भाग लेंगी, जिनमें इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस, बांग्लादेश चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस शामिल हैं।






