युधवीर अहलावत बने आईएमडीबी के मोस्ट पॉपुलर स्टार, शाहरुख और सलमान को पीछे छोड़ा

मुख्य बातें
- •युधवीर अहलावत ने शाहरुख खान और सलमान खान को पीछे छोड़कर आईएमडीबी के मोस्ट पॉपुलर स्टार का खिताब हासिल किया है
- •युधवीर अहलावत ने हाल ही में सैफ अली खान की वेब सीरीज 'कर्तव्य' में देखा गया था, जहां उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था
- •युधवीर अहलावत की पहली फिल्म की बात करें, तो उन्हें सबसे पहले फिल्म सांड की आंख में देखा गया था, जिसमें उन्होंने बच्चे का ही किरदार निभाया था
- •युधवीर अहलावत ने आईएमडीबी इंडिया की इस लिस्ट पर रिएक्ट किया है, उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, अभी भी इस पल को समझने की कोशिश कर रहा हूं
फिल्मी दुनिया में कई सारे ऐसे चेहरे हैं, जो कि लोगों के बीच खुद की पहचान बनाने के लिए मेहनत करते रहते हैं. हाल ही में आईएमडीबी की मोस्ट पॉपुलर स्टार की लिस्ट में युधवीर अहलावत का नाम टॉप पर है, जिन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है. युधवीर अहलावत ने काफी कम समय में ही लोगों का दिल जीत लिया है और उनके बीच पहचान बना ली है.
युधवीर अहलावत ने हाल ही में सैफ अली खान की वेब सीरीज 'कर्तव्य' में देखा गया था, जहां उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस वेब सीरीज में युधवीर ने सपोर्टिंग रोल निभाया है और उनकी उम्र 33 साल है, लेकिन उन्होंने 14 साल के बच्चे का रोल निभाया है. युधवीर अहलावत की पहली फिल्म की बात करें, तो उन्हें सबसे पहले फिल्म सांड की आंख में देखा गया था, जिसमें उन्होंने बच्चे का ही किरदार निभाया था, उस वक्त भी उनकी उम्र 28 साल थी. इसके अलावा एक्टर को रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' और बॉबी देओल और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 'लव हॉस्टल' में भी देखा जा चुका है.






