गर्मी में क्या खाएं और क्या नहीं: आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें सही खानपान

मुख्य बातें
- •गर्मी में लू लगने का डर बना रहता है, इसलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें गर्मी में क्या खाएं और क्या नहीं।
- •आयुर्वेद में कई तरीके बताए गए हैं जो हमारे शरीर को नेचुरली ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से भी बचाते हैं।
- •गर्मी के मुताबिक कैसा हो खानपान, इस पर एक्सपर्ट चंचल कहती हैं कि गर्मी ज्यादा होने से बॉली में पानी की कमी होने लगती है और कमजोरी या सुस्ती महसूस होने लगती है।
- •गर्मी के फलों में पानी ज्यादा होता है, इसलिए ये हमारे शरीर को हिडाइड्रेशन से बचाते हैं।
- •नेचुरल कूलेंट्स आयुर्वेद कहता है कि हमें मार्केट में मिलने वाले डिब्बाबंद या आर्टिफिशियल तरीके से बने ड्रिंक्स को नहीं पीना चाहिए।
उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में पारा 48 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है। वैसे आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले 48 घंटों में कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं। गर्मी में लू लगने का डर बना रहता है और हर साल भारत में इससे कई मौतें होती हैं। लू और बढ़ती गर्मी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि हम अपना खानपान सही रखें। आयुर्वेद में कई तरीके बताए गए हैं जो हमारे शरीर को नेचुरली ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से भी बचाते हैं।






