पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, परेशानी के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मुख्य बातें
- •पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
- •छात्रा की पहचान श्रुति कुमारी के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर की रहने वाली थी।
- •श्रुति की सहेलियों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से वह काफी परेशान थी।
- •इस पूरी घटना में एक लड़के का नाम भी सामने आ रहा है, बताया जा रहा है कि लड़के की वजह से ही छात्रा परेशान थी।
- •पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परेशानी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्रकार नगर के राधे कृष्णा हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह छात्रा की लाश फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान श्रुति कुमारी के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर की रहने वाली थी। श्रुति साल 2024 से पटना में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
श्रुति की सहेलियों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से वह काफी परेशान थी। हॉस्टल संचालिका आभा सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रुति सामान्य तरीके से खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। उन्होंने कहा कि श्रुति बेहद शांत स्वभाव की लड़की थी। मंगलवार सुबह जब श्रुति काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तब पास के कमरे में रहने वाली छात्राओं को शक हुआ। फंदे पर लटकी मिली श्रुति की लाश दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद धक्का देकर दरवाजा खोला गया, जहां श्रुति फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
