फरीदाबाद: महिला ने ब्लिंकिट से ऑर्डर किया था पर्सनल सामान, डिलीवरी बॉय ने पूछा “इस पैकेट के अंदर क्या है?” फिर लगा अश्लील कॉल

मुख्य बातें
- •फरीदाबाद की एक महिला ने ब्लिंकिट से पर्सनल सामान ऑर्डर किया था।
- •डिलीवरी बॉय ने पैकेट सौंपते ही महिला से पूछा, “इस पैकेट के अंदर क्या है?”
- •कुछ ही सेकंड बाद महिला को आरोपी का अश्लील कॉल आया जिसमें उसने कहा, “मुझे इस्तेमाल करो।”
- •ब्लिंकिट ने आरोपी डिलीवरी बॉय को नौकरी से निकाल दिया, लेकिन महिला के मन में डर बना हुआ है।
फरीदाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से पर्सनल सामान मंगवाने वाली एक महिला को डिलीवरी बॉय की अश्लील हरकतों का सामना करना पड़ा है। महिला ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) से अपने इस्तेमाल की पर्सनल चीज ऑर्डर की थी। जब डिलीवरी बॉय सामान लेकर उनके घर पहुंचा, तो उसने पैकेट सौंपते ही महिला से पूछा, “इस पैकेट के अंदर क्या है?” महिला ने इस ओछी हरकत पर उसे फटकार लगाई और अपने काम से काम रखने की हिदायत दी। इसके बाद डिलीवरी बॉय पैर पटकता हुआ वहां से चला गया।
लेकिन महिला को इस घटना से उबरने का मौका भी नहीं मिला। महज कुछ ही सेकंड बाद महिला के मोबाइल फोन पर उसी डिलीवरी बॉय का कॉल आया। जैसे ही महिला ने फोन उठाया, आरोपी ने बेहद अश्लील भाषा में कहा, “***** का इस्तेमाल क्यों कर रही हो? मुझे इस्तेमाल करो।” महिला के अनुसार, इस अप्रत्याशित और खौफनाक घटना से वह पूरी तरह सहम गईं।






