समाजवादी पार्टी के लिए 2027 का चुनाव 'डू ओर डाई' वाला चुनाव, अखिलेश यादव ने संगठन के नेताओं के लिए जारी किया बड़ा फरमान

मुख्य बातें
- •अखिलेश यादव ने संगठन के नेताओं के लिए बड़ा फरमान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर चुनाव लड़ना है तो संगठन से इस्तीफा दीजिए
- •रीबू श्रीवास्तव, मुनीन्द्र शुक्ला और बरेली के सपा अध्यक्ष शिवचरण कश्यप जैसे नेताओं ने इस पर अमल करते हुए चुनाव लड़ने के लिए संगठन से इस्तीफा भी दे दिया है
- •मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भी मीरापुर से चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद इस्तीफा देने की सपा प्रमुख से पेशकश करते हुए चुनाव लड़ने इच्छा जाहिर की
- •अखिलेश यादव के इस फैसले से संगठन में मजबूती बनी रहेगी, क्योंकि संगठन में रहकर अगर नेता चुनाव लड़ते हैं तो जिले में संगठन कमजोर होगा
समाजवादी पार्टी के लिए 2027 का चुनाव 'डू ओर डाई' वाला चुनाव है, और अखिलेश यादव कोई भी पॉलिटिकल रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। अखिलेश यादव ने संगठन के नेताओं के लिए एक बड़ा फरमान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर चुनाव लड़ना है तो संगठन से इस्तीफा दीजिए। रीबू श्रीवास्तव, मुनीन्द्र शुक्ला और बरेली के सपा अध्यक्ष शिवचरण कश्यप जैसे नेताओं ने इस पर अमल करते हुए चुनाव लड़ने के लिए संगठन से इस्तीफा भी दे दिया है। मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भी मीरापुर से चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद इस्तीफा देने की सपा प्रमुख से पेशकश करते हुए चुनाव लड़ने इच्छा जाहिर की।






