सतीश सनपाल पर 1000 करोड़ के हवाला का आरोप, जानें कौन हैं यह शख्स और क्या है पूरा मामला

मुख्य बातें
- •सतीश सनपाल पर 1000 करोड़ के हवाला का आरोप लगा है
- •सतीश सनपाल के बारे में जानें सबकुछ
- •सतीश सनपाल का बैकग्राउंड उतना भी क्लीन नहीं है जितना स्क्रीन पर नजर आ रहा है
- •सतीश सनपाल पर गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन सट्टा लगवाने, हवाला के जरिए विदेशों में मोटी रकम भिजवाने और कई शेल (फर्जी) कंपनियों के नेटवर्क को ऑपरेट करने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं
- •सतीश सनपाल दुबई में रियल एस्टेट का इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा करने से पहले उनका सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा
नेटफ्लिक्स इंडिया पर इन दिनों एक नया रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ जमकर छाया हुआ है, जिसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ भारत से ताल्लुक रखने वाले और दुबई में बस चुके कुछ अरबपति बिजनेसमैन की लैविश जिंदगी को दिखाया जा रहा है। इस शो में जिस एक शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं बिजनेसमैन सतीश सनपाल और उनकी खूबसूरत पत्नी तबिंदा।
सतीश सनपाल की आलीशान जिंदगी और पैसों की नुमाइश ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। लोग ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर भारत का एक आम आदमी दुबई जाकर चंद सालों में अरबों रुपयों की संपत्ति का मालिक कैसे बन गया? दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले सतीश सनपाल बहुत छोटी उम्र में ही अपने सपनों को पूरा करने के लिए दुबई शिफ्ट हो गए थे।






