गाजीपुर: गर्भवती बहू को ससुराल वालों ने छत से फेंका, मौत; पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मुख्य बातें
- •गाजीपुर के बुद्धिपुर कोट मोहल्ले में 4 माह की गर्भवती महिला आयशा की ससुराल वालों द्वारा छत से फेंक दिए जाने के बाद मौत हुई।
- •आयशा की शादी आठ साल पहले इमरान शाह से हुई थी, उसके बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
- •घटना के दौरान परिवार वालों ने पहले मारपीट की और फिर उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया।
- •पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बुद्धिपुर कोट मोहल्ले में मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 4 माह की गर्भवती महिला आयशा की ससुराल वालों द्वारा छत से नीचे फेंक दिए जाने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका आयशा (22 वर्ष) की शादी आठ साल पहले बुद्धिपुर कोट निवासी इमरान शाह से हुई थी। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि शादी के बाद से ही आयशा को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका। मंगलवार रात को घटना तब हुई जब आयशा खाना खाने के बाद छत पर सोने चली गई। इसी दौरान उसके पति, सास, ससुर और जेठ छत पर पहुंच गए। परिवार वालों ने पहले आयशा के साथ मारपीट की और जब उनका मन नहीं भरा तो उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया। इस घटना में आयशा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी आयशा की बहन गुड़िया ने फोन के माध्यम से परिवार वालों को दी। गुड़िया की शादी आयशा के घर के बगल में हुई थी।




