गूगल सर्च में AI की अतिरेक, अब डकडकगो हो रहा 'नया विकल्प'

मुख्य बातें
- •गूगल के AI फीचर्स से परेशान उपयोगकर्ताओं की पसंद अब डकडकगो बन रहा है।
- •अमेरिका में डकडकगो के मोबाइल ऐप डाउनलोड्स में प्रति सप्ताह 18% से ज्यादा की वृद्धि हुई है।
- •आईफोन उपयोगकर्ताओं में ऐप डाउनलोड्स में लगभग 70% की वृद्धि दर्ज की गई।
- •डकडकगो उपयोगकर्ताओं को AI फीचर्स बंद करने का विकल्प देता है, जिससे उन्हें ज्यादा नियंत्रण मिलता है।
- •कंपनी उपयोगकर्ताओं की सर्च हिस्ट्री या डेटा को स्टोर नहीं करती, जो प्राइवेसी के प्रति जागरूक लोगों को आकर्षित कर रहा है।
हाल ही में गूगल ने अपने सर्च इंजन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित फीचर्स को लगातार जोड़ना शुरू किया है। हालांकि, इन बदलावों से कई उपयोगकर्ताओं को असुविधा महसूस होने लगी है। अधिकतर लोग अब बिना AI के सरल और पुराने तरीके वाले सर्च अनुभव को ही पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि प्राइवेसी पर जोर देने वाला सर्च इंजन 'डकडकगो' (DuckDuckGo) तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, गूगल के नए AI अपडेट्स के बाद डकडकगो के मोबाइल ऐप डाउनलोड में काफी वृद्धि देखी गई है।
गूगल आई/ओ इवेंट के बाद से डकडकगो की लोकप्रियता में तेजी से उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में डकडकगो मोबाइल ऐप के डाउनलोड्स प्रति सप्ताह औसतन 18 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए हैं। यह वृद्धि आईफोन उपयोगकर्ताओं में और भी ज्यादा रही है। कुछ दिनों में ही आईफोन पर ऐप डाउनलोड्स में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, जिन उपयोगकर्ताओं ने AI फीचर्स पूरी तरह बंद कर दिए हैं, उनके लिए डकडकगो ने एक विशेष सर्च पेज भी उपलब्ध कराया है, जिस पर ट्रैफिक में भी काफी इजाफा हुआ है।



