नौतपा में गर्मी से बचने के लिए कपड़ों का चुनाव कैसे करें? जानिए बेस्ट फैब्रिक और रंगों के बारे में

मुख्य बातें
- •नौतपा के दौरान सूर्य की सीधी किरणों के कारण अत्यधिक गर्मी पड़ती है, जिससे शरीर को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है।
- •सिंथेटिक फैब्रिक जैसे नायलॉन, पॉलिएस्टर, स्पैन्डेक्स, एक्रिलिक और लेदर पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ये पसीना नहीं सोखते और हीट ट्रैप का कारण बनते हैं।
- •गहरे रंग जैसे ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क रेड और मैरून गर्मी को सोख लेते हैं, इसलिए पेस्टल कलर जैसे डस्की पिंक, पीच, वाइट, पाउडर ब्लू आदि पहनना चाहिए।
- •नौतपा के दौरान फिटेड कपड़े पहनने से बचना चाहिए और कॉटन, खादी, पिमा कॉटन, अपलैंड कॉटन, कॉटन वॉयल तथा मलमल जैसे फैब्रिक वाले कपड़े पहनने चाहिए।
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं, जिससे अत्यधिक गर्मी पड़ती है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में नौतपा के दौरान शरीर को अंदर और बाहर से ठंडा रखना बेहद जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान सावधानी बरतने से गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है। नौतपा के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने, हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन करने और बाहरी खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, कपड़ों का चुनाव भी गर्मी से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
