आईपीएल 2026: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर 2 मैच में वैभव सूर्यवंशी के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

मुख्य बातें
- •वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।
- •वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
- •वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के इतिहास में एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं।
- •गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने वैभव सूर्यवंशी के लिए कुछ प्लान बनाए हैं।
आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की नजरें तीन बड़े रिकॉर्ड पर होंगी। वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का भूत बना दिया था। उन्होंने 5 चौके और 12 छक्कों से सुसज्जित 97 रनों की पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले थे।
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं। उन्होंने 25 पारियों में 1000 रनों का आंकड़ा छुआ था। वैभव सूर्यवंशी अब तक 22 पारियों में 932 रन बना चुके हैं। क्वालीफायर 2 में गुजरात के खिलाफ वैभव अपनी 23वीं पारी में 68 रन बनाते ही एक हजार रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करके वैभव एक हजार आईपीएल रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बन जाएंगे।






