खाड़ी में हुआ बड़ा हमला: ईरान ने ली कार्गो जहाज पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी, जानिए पूरा मामला

मुख्य बातें
- •सोमवार को इराक के उम्म कसर बंदरगाह के पास एक कार्गो जहाज पर दो बड़े धमाके हुए।
- •ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने जहाज पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली।
- •जहाज ‘एमएससी सरिस्का वी’ पनामा ध्वज वाला था और अमेरिकी स्वामित्व वाला बताया जा रहा है।
- •जहाज पर सवार चालक दल सुरक्षित बच गया, लेकिन जहाज को हुए नुकसान की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इस क्षेत्र में एक और बड़े हमले की खबर सामने आई है। सोमवार को खाड़ी में स्थित इराक के उम्म कसर बंदरगाह के पास एक कार्गो जहाज पर दो बड़े धमाके हुए। इस हमले की जिम्मेदारी ईरान ने ली है। ईरान के सुरक्षा बलों ने उम्म कसर बंदरगाह के पास स्थित इस जहाज को निशाना बनाया। इराकी बंदरगाह कंपनी के मीडिया विभाग ने भी इस जहाज को उम्म कसर के पास देखे जाने की पुष्टि की है।
इस पूरे घटनाक्रम में ईरानी समाचार चैनल IRINN के अनुसार, ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (आईआरजीसी) की नौसेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आईआरजीसी ने पनामा ध्वज वाले जहाज ‘एमएससी सरिस्का वी’ को क्रूज मिसाइल से निशाना बनाने की जिम्मेदारी ली है। इस जहाज को अमेरिकी स्वामित्व वाला बताया जा रहा है। आईआरजीसी ने यह कार्रवाई ओमान के तट के निकट एक ईरानी पोत पर हुए पिछले हमले के प्रतिशोध में की गई है।




